चायनीज डोर के 25 गट्टू समेत 3 काबू
बरनाला। पुलिस ने चायनीज डोर के 25 गट्टू समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह ने बताया कि पहले केस में पुलिस ने गश्त दौरान घुम्मारां वाली गली जंडा वाला रोड से हरजिंदर सिंह निवासी बरनाला को 7 गट्टू चायनीज डोर समेत काबू किया। दूसरे केस में पुलिस ने पटेल नगर में से गश्त दौरान बलदेव कृष्ण निवासी बरनाला को 3 गट्टू चायनीज डोर सहित गिरफ्तार किया गया। तीसरे केस में पंचायती मंदिर नजदीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रदीप कुमार निवासी हंडिआया बाजार बरनाला को 15 गट्टू चायनीज डोर सहित दबोचा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।