दूध के 33 नमूनों में 14 से 30 फीसदी पानी मिला
वार्ड नंबर 35 में दूध खपतकार जागरूकता कैंप का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत मोबाइल दूध टेस्टिंग वैन की ओर से मुफ्त दूध निरीक्षण कैंप लगाए जा रहे है। इसके तहत वार्ड नंबर 35 के मोहल्ला ईसा नगरी में कैंप लगाया गया। उद्घाटन डिप्टी मेयर सरबजीत कौर ने किया।
डिप्टी डायरेक्टर डेयरी दिलबाग सिंह हांस ने बताया कि ईश्र सिंह नगर में लगाए गए कैंप के दौरान 33 दूध के सैंपल विभाग टीम की ओर से टेस्ट किए गए। 14 सैंपलों में 30 प्रतिशत तक पानी की मिलावट पाई गई। किसी भी सैंपल में रसायनिक मिलावट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि लुधियाना जिले के माहिरों के विभिन्न वाडों में दूध उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी का दूध मुहैया करवाने के लिए 55 कैंप लगाए जाने का लक्ष्य है। तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत 5 जून से 31 अगस्त तक लुधियाना शहर के विभिन्न वाडों में 27 कैंप लगाए जा चुके है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से इस तरह की 8 मोबाइल लैबोरेटरी वैन पंजाब डेयरी विकास बोर्ड को दी गई है। वैन पूरे राज्य के विभिन्न शहरों में मुफ्त दूध निरीक्षण कैंप लगाकर दूध उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही है। कैंपों में दूध में फैट, एसएनएफ, प्रोटीन, डैनसिटी, पानी की मात्रा तथा यूरिया, कास्टिक सोडा. खंड, नमक आदि मिलावट टेस्ट किए जाते है। दूध के सैंपल टेस्ट करने के उपरांत प्राप्त नीतियों के आधार पर उपभोक्ता को बताया जाता है कि उनकी ओर से खरीदे दूध में मौजूद तत्व उनकी ओर से खर्ची कीमत का मूल्य वापिस करते है या नहीं।