फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नाइजीरियन से हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाला एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से हेरोइन लुधियाना में सप्लाई करने वाला दबोचा
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से तीन सौ ग्राम हेरोइन हुई बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिल्ली के नाइजीरियन से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अरोड़ा पैलेस के पास स्थित बिजली दफ्तर के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सौ तीन ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में थाना शिमलापुरी पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने अरोड़ा पैलेस के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑटो चलाता है। काफी समय से नशा करने का आदी था और नशा पूर्ति के लिए उसके पास पैसे नहीं होते थे। उसने धीरे-धीरे हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह दिल्ली के एक नाइजीरियन से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई शुरू करने लगा। आरोपी खुद नशे के इंजेक्शन तक लगाता है। आरोपी की बाजू पर इंजेक्शन के कई निशान हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह हेरोइन किस नाइजीरियन से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी के पिछले रिकार्ड का भी पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें