फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया पडे़ तार को उतारने पर बिजली टीम से हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर बिजली चेकिंग करने गए एसडीओ और टीम के सदस्यों का कटिया उतारने के दौरान दो गांवों में विवाद हो गया। सदस्य तार जब्त किए बगैर वहां से निकल आए। जेई ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। राजेपुर में नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


एसडीओ मोहम्मदाबाद रघुनाथ, जेई मासूम अली टीम के साथ रविवार को गांव पसनिंगपुर और कटिन्ना मानिकपुर बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने गए। गांव में कई लोग कटिया डाल कर बिजली चोरी कर रहे थे। यह देखकर टीम के सदस्यों ने कटिया का तार जब्त करने के लिए उसको उतारने का प्रयास किया। यह देखकर गांव के लोगों ने टीम को घेर लिया और विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देखकर अधिकारी कटिया का तार जब्त किए बगैर वहां से चले आए।
विज्ञापन



जेई ने कटिन्ना मानिकपुर निवासी 12 और गांव पसनिंगपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने को मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा कि ग्रामीणों के विरोध के कारण वह कटिया का तार जब्त नहीं कर सके।
विज्ञापन



राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार अवर अभियंता अजय सिंह यादव ने रविवार को कसबा क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान के दौरान नौ लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। उन्होंने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो


कटिया उतारने पर बिजली टीम से हुआ विवाद
16 के खिलाफ मोहम्मदाबाद में बिजली चोरी की दी तहरीर
राजेपुर में नौ के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें