अकाली पार्षद पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग
बठिंडा। फरवरी में संदिग्ध हालात में जान गंवा चुकी विवाहिता के ससुर ने शुक्रवार को बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला से मिलकर आरोपी अकाली पार्षद रजिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी बठिंडा को दी शिकायत में मृतका के ससुर महिंदर सिंह निवासी गांव जोधपुर रोमाणा ने बताया कि आरोपी अकाली पार्षद ने साजिश के तहत उसकी बहू की हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहू ने खुदकुशी नहीं की। शिकायकर्ता ने मांग की कि आरोपी पार्षद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाए। मृतका के ससुर ने संदेह जताते हुए कहा कि अकाली पार्षद अपने असर रसूख का उपयोग कर कभी भी उनको जान से मरवा सकता है।