फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने से रोका तो पिता को ही उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा करने से रोका तो पिता को ही उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन

हत्या के बाद शराब डाल पिता के शव को लगा दी आग
वारदात के बाद मौके से फरार हो गया आरोपी बेटा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अय्याली खुर्द के पास स्थित गांव बारनहाड़ा में शुक्रवार की दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बेटे ने अपने पिता की गला दबा कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने ाव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उस पर शराब डाल कर उसे आग लगा दी। जब इलाके के लोगों को पता चला तो आरोपी रार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद गांव बारनहाड़ा के रहने वाले श्रीराम मिश्रा (65) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक (33) के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एसीपी गिल रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रीराम मिश्रा का परिवार मंदीप नगर इलाके में रहते है। गांव बारनहाड़ा में उनकी एक हवेली है। वहीं पर श्रीराम मिश्रा ने कुछ दुधारू पशु और घोड़े रखे हुए है। वहीं मेहनत कर वह परिवार का पालण पोषण करता है। वह रोजाना घर से खाना खाकर गांव चले जाते थे। उनके दो बेटे कॉलेज में पढ़ाई करते है। आरोपी अभिषेक उसी के साथ काम करता था। अभिषेक नशा करने का आदी था और शराब भी पीता था। शराब और नशे की वजह से अभिषेक और श्रीराम मिश्रा के बीत में झगड़ा होता रहता था। अभिषेक इस हद तक नशा करने लगा था कि वह घर के पैसे खराब कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने उसे पैसे देने बंद किए तो आरोपी अभिषेक ने घर का सामान ही बेचना शुरू कर दिया। जिस कारण दोनों में काफी झगड़ा होने लगा था। शुक्रवार की सुबह श्रीराम मिश्रा खाना खाने के बाद गांव चले गए। अभिषेक भी वहीं पहुंच गया और नशे में था। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसी दौरान अभिषेक ने अपने पिता की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने उस पर शराब डाल कर आग लगा दी। इसी दौरान वहां से इलाके का व्यक्ति गुजर रहा था तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। एसीपी गिल रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को श्रीराम मिश्रा के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें