फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौंकिया तौर पर खरीद ली बीस हजार की नाजायज पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
शौक के लिए खरीदी पिस्तौल, दबोचा गया
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश से आकर युवक बेचकर चला गया पिस्तौल
आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शौक के तौर पर हरगोबिंद नगर इलाके के एक युवक ने नाजायज हथियार खरीद लिया। आरोपी ने उत्तरप्रदेश से आए एक युवक से बीस हजार रुपये में हथियार खरीद और अपने पास रखने लग गया। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर लिया। इस मामले में पुलिस ने हरगोबिंद नगर इलाके में रहने वाले अर्पित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोक लिया। जब पुलिस ने उसे रोका तो आरोपी काफी घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 32 बोर का देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंस की मांग की, लेकिन आरोपी कुछ नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने उत्तरप्रदेश के एक व्यक्ति से बीस हजार रुपये में कुछ दिन पहले ही शौकिया तौर पर हथियार खरीदा था। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि उत्तरप्रदेश का उक्त व्यक्ति कौन है जो उसे हथियार बेचने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें