फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटरी दुकान की आड़ में चल रहा था हेरोइन तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटरी दुकानदार हेरोइन समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। राजधानी दिल्ली से हेरोइन की खेप लाकर ताजपुर रोड स्थित लाटरी की दुकान की आड़ में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ताजपुर रोड भामियां कलां स्थित सीएमसी कालोनी निवासी सुरजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें