फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से नाबालिगा को साथ लेजा किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म, 6 घंटे बाद आरोपी काबू
विज्ञापन

लुधियाना। घर में अकेली नाबालिग को मां द्वारा बुलाने का बहाना बना लेकर गए युवक ने गलत हरकतों का शिकार बना लिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी शाम को अपने माता पिता को दी, थाना डिविजन नंबर 7 पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को 6 घंटे बाद काबू कर लिया है। लुधियाना में रहने वाले बिहार निवासी पति पत्नी काम के लिए घर से सुबह निकल जाते थे। इस दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली रहती थी। 25 अक्टूबर को पति पत्नी काम पर चले गए। दोपहर एक बजे धर्मवीर पासवान पीड़िता के घर में घुस आया। आरोपी ने लड़की को बताया कि उसकी मां ने उसे किसी काम से बाहर वर्धमान चौक पर बुलाया है। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, वहां उससे दुष्कर्म किया। शाम को जैसे दंपति घर वापस लौटे तो पीड़िता ने सारी बात उन्हें बता दी। माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें