फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति तेजधार हथियार से हमला करके घायल करने वाले दो भाईयों के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले के आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। दो भाइयों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां में दोनों भाइयों पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां में तैनात एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित हरदेव लाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी दूल्ला नंगल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह 25 अक्तूबर 18 को अपने चाचा के लड़के महिंद्रपाल पुत्र तरसेम लाल निवासी दुल्ला नंगल के घर गया था। वह प्रांगण में बैठे थे कि करीब रात 8.15 बजे आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ बल्ली, तलविंद्र सिंह उर्फ लाली पुत्रान सुलक्खन सिंह निवासी दुल्ला नंगल उसके चाचे के लड़के के घर का मुख्य गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए और आते ही उस पर दातार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें