फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर काम करने वाले लड़के ही करते थे कपड़े चोरी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी करते थे दुकान से कपड़े चोरी, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चोरी के कपड़े बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अकाल मार्केट स्थित दुकान पर काम करने के दौरान कपड़े चोरी करने वाले चार आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 43 पीस टी शर्ट, स्वेटर बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढोका मोहल्ला निवासी रणदीप सिंह उर्फ मिट्ठू, परविंदर सिंह उर्फ भेडू, शिवाला रोड निवासी विकास उर्फ काली और सौरव विज के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक सिविल लाइन निवासी अभिषेक चोपड़ा की अकाल मार्केट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। चारों आरोपी उसकी दुकान पर ही काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय से उसकी दुकान से सामान चोरी हो रहा था। उसे जब पता चला तो उसने चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसे पता चला कि काम करने वाले आरोपी ही उसकी दुकान से सामान चोरी करते थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में ही घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने घंटाघर के पास आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि आरोपी चोरी का सामान किसे बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें