फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशान युवक ने सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

परिजनों समेत तख्त दमदमा साहिब आया था माथा टेकने
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के तलवंडी साबो में स्थित तख्त दमदमा साहिब में परिवार समेत माथा टेकने पहुंचे बरनाला निवासी एक युवक ने रात को करीब 12 बजे सराय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान अवतार सिंह के तौर पर हुई है।
थाना तलवंडी प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि अवतार सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी रोडेके जिला बरनाला अपने परिजनों समेत बुधवार को तख्त दमदमा में माथा टेकने के लिए तलवंडी साबो आया था। यहां पर उक्त युवक व उसके परिजन तख्त दमदमा की एक सराय में कमरा लेकर रहे। रात को करीब 12:00 बजे सरा की तीसरी मंजिल से उक्त युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि तख्त दमदमा साहिब के प्रबंधकों ने उसे 108 एंबुलेंस के जरिए तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। यहां पर उक्त युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना तलवंडी साबो के प्रभारी जगदीश सिंह का कहना था कि पुलिस मृतक युवक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें