फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के 5 सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना हैबोवाल की पुलिस ने गांव बलोकी के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वह लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने गिरोह के सरगना गोपाल नगर के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ काला, गोपाल नगर निवासी शंकर कुमार, प्रतापपुरा के बबलू, हैबवाल निवासी रोहित व छोटी हैबोवाल स्थित गोपाल नगर के राजू राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव बलोकी में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट करने के आदी है और इलाके में लूट की योजना बनाने में जुटे है। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी हैबोवाल और प्रताप सिंह वाला के आसपास इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपियों ने इन इलाकों में कई वारदातें की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उनके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें