लुधियाना। नशे के लिए पैसे नहीं होने पर युवक ने खुद ही नशा तस्करी शुरू कर दी। आरोपी साहनेवाल इलाके से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने लगा। एसटीएम की टीम ने आरोपी को चीमा चौक के पास अंबेदकर नगर इलाके में सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन बरामद की। एसटीएफ ने थाना मोती नगर में मोहल्ला डॉ. अंबेदकर कालोनी निवासी शुभम सिद्धू उर्फ गंजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था।