फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से नगदी लेकर निकले डेयरी सेंटर सचिव से 3.12 लाख लूटे

Thu, 04 Jul 2019 12:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बैंक से नकदी लेकर निकले गांव आलमगीर स्थित डेयरी सेंटर सचिव से अज्ञात लुटेरे पैसा छीनकर फरार हो गए। सचिव के पास लगभग 3.12 लाख रुपये थे। थाना ढेहलों पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


गांव दुलेआ निवासी दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव आलमगीर स्थित डेयरी सेंटर का सचिव है। 2 जुलाई की सुबह लगभग 10.30 बजे वह एक्टिवा से गिल बैंक से पैसा निकलवाने गया था। बैंक से 3.12 लाख रुपये नकद निकलवाकर एक थैले में डाल लिए।

बैंक से एक्टिवा पर अपने गांव दुलेअ की तरफ जा रहा था। गांव से कुछ पहले एक मोड़ पर तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। तीनों युवकों ने तेज हथियार के बल पर उससे पैसों का थैला छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह के अनुसार पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। एक दो कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें