फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड के दौरान दो सहायक थानेदारों और एक पंजाब होमगार्ड जवान को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना हैबोवाल पुलिस ने दोनों सहायक थानेदारों, होमगार्ड जवान और फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

थाना सिटी जगरावां प्रभारी निधान सिंह ने बताया कि जगरावां निवासी सुनार को एक व्यक्ति का फोन आया कि पार्टी के लिए तीन सोने की अंगुठियां चाहिए। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एक बैंक का मैनेजर बताया। शातिर व्यक्ति ने पहले एक टैक्सी किराए पर ली और जगरावां सुनार के पास पहुंच गया। फोन पर भी सुनार को सोने की अंगुठियां कार चालक को देने के लिए कहा। जब सुनार ने पैसे की बात कही, तो उसने कहा कि वह इस समय थोड़ा व्यस्त है। 5 मिनट के अंदर पैसा दे रहा है। सुनार उसकी बातों में आ गया और सोने की अंगुठियां कार चालक को दे दी। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। दूसरे मोबाइल नंबर से टैक्सी चालक को कहा कि वह लुधियाना के पीएयू गेट नंबर तीन पर पहुंच जाए। वहां पर सोने की अंगुठियां लेने एक व्यक्ति आ रहा है। टैक्सी चालक पीएयू गेट तीन पर पहुंच गया। वहां एक बाइक चालक उससे तीन सोने की अंगुठियां ले गया। शातिर ठग ने दोबारा टैक्सी चालक को फोन किया कि वह यही पर इंतजार करें। उसकी बेटी पीएयू से कुछ देर में बाहर आएगी। उसे जगरावां छोड़ दे। वही उसको टैक्सी का भाड़ा देगी। काफी देकर तक इंतजार करने के बाद वहां कोई नहीं आया। पुलिस टीम ने इस मामले को ट्रेस करते हुए लुधियाना के हैबोवाल निवासी नितेश जैन को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। शनिवार को रिमांड के दौरान रिकवरी के लिए आरोपी को हैबोवाल लेकर जाना था। जगरावां बस स्टैंड चौकी प्रभारी एएसआई दर्शन सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह और पंजाब होमगार्ड जवान जगतार सिंह उसे लुधियाना लेकर गए थे। रात लगभग 9 बजे आरोपी नितेश जैन तीनों मुलाजिमों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें