लुधियाना। घर के बाहर सैर कर रही महिला से बाइक सवार युवक आईफोन छीनकर फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
किचलू नगर निवासी ईशा ने पुलिस को बताया कि 27 जून की शाम लगभग 8 बजे अपने घर के बाहर सैर कर रही थी। वह सैर करते समय आईफोन-8 पर बात कर रही थी। उसी समय बाइक पर एक युवक वहां आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। एक अन्य मामले में गांव रौणी निवासी सुरिंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26 जून की रात को वह लगभग 11 बजे समराला चौक पर खड़ा था। वह अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान एक युवक उसके पास आया और मोबाइल हाथ से छीनकर फरार हो गया। उसने आरोपी युवक का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक उसके हाथ नहीं आया। थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।