लुधियाना। क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे से मारपीट रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। आरोपी ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की, यहीं नहीं अगले दिन पीड़ित के ढाबे पर जाकर भी तोड़फोड़ की। थाना जमालपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 22 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आजाद मार्केट निवासी अली शेर अंसारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 जून की शाम को अपने भाई जुवेद आलम के घर गया था। मेरा दूसरा भाई मोहम्मद सगीर आलम भी उसी गली में रहता है। उसकी दोनों बेटियां रोते हुए अचानक जुवेद आलम के घर आई, उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी अशोक लाला, राज नाथ कुछ साथियों के साथ उनके घर घुस आए और उनसे मारपीट की। वह तुरंत अशोक लाला की दुकान पर गया और उसे समझा कर आ गया।
रात लगभग 11.30 बजे उसके भाई का फोन आया कि आरोपी लाला अपने साथियों के साथ उसके घर में दोबारा घुस आया और मारपीट कर चल गया है। 25 जून की सुबह आरोपी उसके भाई के ढाबे पर पहुंच गए। वहां जाकर भी तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ता के अनुसार काफी समय पहले अशोक लाला गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चे को पीट रहा था। उसके भाई ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। इसी रंजिश के चलते वह उसके भाई को निशाना बना रहा है।