फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बोतल के मांगे पैसे तो करिंदे के साथ मारपीट कर लूटे 94 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हंबड़ा रोड स्थित ठेके पर शराब की बोतल लेने के बाद पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ युवकों ने कारिंदे को मारपीट कर ठेके से 93.8 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस ने ठेके के करिंदे हंबड़ा रोड निवासी नवीन की शिकायत पर थाना लाडोवाल की पुलिस ने मनी, हरप्रीत सिंह, उसके भाई नवप्रीत सिंह, बबला और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में नवीन ने बताया वह ठेके पर मौजूद था। रात करीब दस बजे के बाद तीन आरोपी ठेके पर आए और उन्होंने शराब की बोतल मांगी। बोतल देने के बाद उसने आरोपियों को 520 रुपये रेट बताया। इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि यह उनका गांव है और वह फ्री में शराब लेने की हिम्मत भी रखते है।
इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों के बाकी साथी भी आ गए और ठेके के अंदर घुस आरोपियों ने नवीन के सिर पर बोतल मारी और ठेके में पड़ी 93.8 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन कोई नहीं मिला। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें