फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव अकालगढ़ में अज्ञात नकाबपोश लुटेरो ने प्रवासी सब्जी वरुक्रेता को गोली मारी,गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा । गांव अकालगढ़ में एक प्रवासी सब्जी विक्रेता को मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने लूटपाट के बाद गोली मार कर जख्मी कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लुटेरों ने उससे तीन हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। सदर पुलिस के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली तफ्तीश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भर्ती शिवम वासी भुल्लाराई (मूल निवासी बिहार) ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार को सब्जी लेकर जैसे गांव अकालगढ़ के बाहर पुली के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लुटेरे ने बंदूक के दम पर उसको रोक लिया तथा उसके पास से तीन हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। जाते समय लुटेरों ने उसके सिर पर गोली मारनी चाही। वह बचाव में झुक गया औ हाथ आगे कर लिया, जिस पर गोली उसके दाहिने हाथ के आरपार हो गई। गांव वालों ने घायल शिवम को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें