फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस ने 100ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना। दोराहा पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन समेत दो नाइजीरियन फ्रैंको निवासी बुराड़ी नई दिल्ली व किंगस्ले निवासी 28 गांधी विहार नई दिल्ली को गिरफतार किया है। दोनों दिल्ली से हेरोइन लेकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे। दोराहा हाईटेक नाके पर उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस जिला खन्ना के एसपी (इंवेस्टिगेशन) जसवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल के निर्देश पर चलाए नशा विरोधी अभियान में डीएसपी पायल सुरजीत सिंह धनोआ और दोराहा एसएचओ मनप्रीत सिंह दियोल की अगुवाई में पुलिस पार्टी हाईटेक नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो नाइजीरियनों को संदेह के आधार पर रोका गया। उनके हाथ में पकड़े लिफाफों से 50-50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों दिल्ली से 100 ग्राम हेरोइन लेकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे। दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया ताकि नेटवर्क को खंगाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें