फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति सूचक शब्द कहने पर सरकारी अध्यापिका पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सरकारी प्राइमरी स्कूल मोती नगर में मीड डे मील वर्कर को जाति सूचक शब्द बोलने पर थाना मोती नगर पुलिस ने अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच रहे इंस्पेक्टर प्रगट सिंह के अनुसार सेक्टर 39 निवासी गगनदीप कौर ने 16 फरवरी 2019 को पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। इसमें पीड़िता ने बताया कि वह मोती नगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बतौर मिड डे मील तैयार करती है। स्कूल में तैनात अध्यापिका अर्चना ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने अर्चना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी अध्यापिका की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें