फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन पहले निकला दिल्ली जेल से, 720 ग्राम हेरोइन सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। एसटीएफ टीम ने दिल्ली से 720 ग्राम हेरोइन लेकर आए एक आरोपी को सोमवार काबू किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसटीएफ लुधियाना में तैनात इंस्पेक्टर हरबंस सिंह को गुप्त सूचना मिली कि दीप नगर निवासी हरी चंद उर्फ पप्पी (44) नशा तस्करी का काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। सोमवार को वह अपनी कार में ढोलेवाल एरिया में नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर हरी चंद को काबू किया। उसकी कार से पुलिस ने 720 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले कबाड़ बेचने का काम करता था। बीते चार साल से वह नशा तस्करी में लिप्त है। उसके खिलाफ पंजाब सहित कई अन्य राज्यों में चोरी का सामान खरीदने, बेचने और धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। इनके अलावा चार मामले सिर्फ नशा तस्करी के दर्ज है।
विज्ञापन

डेढ़ साल से दिल्ली की जेल में था बंद
इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के अनुसार आरोपी हरी चंद को लगभग डेढ़ साल पहले थाना मोरीआन दिल्ली में 1.2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। डेढ़ साल से दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था। 15 दिन पहले उसे जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही वह फिर से नशा तस्करी करने लगा। कुछ दिन पहले दिल्ली के एक नीग्रो से 720 ग्राम हेरोइन लेकर लुधियाना आया था। इसे लुधियाना के आसपास एरिया में अपने ग्राहकों को महंगे दाम पर बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें