भीखी। गांव खीवा दयालु वाला की एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते भीखी डिस्टीब्यूटरी (नहर) में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पति गुरमेल सिंह अनुसार पांच साल पहले उनके एकलौते बेटे की किडनी खराब हो गई थी। उसके ट्रांसप्लांट पर काफी खर्च हो गया। उनके पास तीन एकड़ जमीन थी। बेटे की बीमारी में एक एकड़ जमीन के अलावा घर के जेवरात बिक गए। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उसकी पत्नी गुरमीत कौर (55) काफी परेशान थी। उसने सोमवार को गुरुद्वारा चौहटा साहब जस्सड़वाल के नजदीक नहर में छलांग लगा दी गई। उसकी लाश थाना जौड़किया पुलिस ने गांव बीरेवाला जट्टा से बरामद की है। जिसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।