बठिंडा। रोजी रोटी कमाने बठिंडा आए बिहार निवासी युवक की मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धरमिंदर निवासी बिहार के तौर पर हुई है। सहारा जनसेवा संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि सुबह संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एक युवक का शव अमरीक सिंह रोड पर स्थित एक ढाबे के पास पड़ा है। इस पर संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मृतक के पास मिले मोबाइल फोने से उसके दिल्ली में रहते भाई को सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के असली कारण के बारे में पता चलेगा।