फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में जहरीला पदार्थ मिला दोस्त ने उतारा था मोना को मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। करीब छह महीने पहले सलेम टाबरी इलाके में सड़क पर लावारिस हालात में मृत मिले हैबोवाल खुर्द स्थित रिशी नगर निवासी मोना को उसके दोस्त ने शराब में जहरीला पदार्थ मिला कर पिलाया था। इससे उसकी मौत हुई थी। परिजनों के आरोप की जांच की और मोना की मां शांति की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मंगा उर्फ जोगिंदर पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक बीस जनवरी को उसका बेटा मोना घर से गया था। अगले दिन मोना सलेम टाबरी इलाके में बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला। सिविल अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी उसे अपने साथ घर से बुला कर ले गया था। आरोपी ने ही मोना को शराब में मिलाकर पिलाया है, जिससे उसकी मौत हुई है। एएसआई प्रभजीत सिंह ने बताय जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें