फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मंदिर से चुराए 5 चांदी के मुकुट व सोने की नथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। चंदन नगर स्थित शिव मंदिर तो चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों का सामान व नगदी चोरी कर ली। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो ताले टूटे मिले। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। भगवान की मूर्तियों से चांदी के 5 मुकुट, सोने की नथ व छत्र गायब थे। इसके अलावा दान पेटी का ताला भी टूटा था। मंदिर की प्रबंधक कमेटी ने इसकी सूचना थाना नंबर 2 की पुलिस को दी। पुलिसमें मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। मंदिर प्रबंधक कमेटी का कहना था कि अभी तक पूरे नुकसान का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें