फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद हवालाती से मिला सिम एवं मोबाईल

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद कैदी से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान एक हवालाती से सिम और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी हवालाती की पहचान सतपाल सिंह निवासी गांव धिंगड़ के तौर पर हुई है। थाना कैंट पुलिस के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कैंट के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि एक आपराधिक केस के तहत सतपाल सिंह पिछले कुछ समय से जेल में बंद है। मंगलवार को जब जेल प्रशासन ने कैदियों की चेकिंग की तो उक्त कैदी से एक सिम और सैमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें