फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख शराब से भरी गाड़ी छोड़ तीन तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। डाबा इलाके में एक गाड़ी बड़ी मात्रा में शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे तीन तस्कर पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। थाना डाबा की पुलिस ने जब गाड़ी की तलाश की तो पुलिस ने उसमें से 210 पेटी अलग-अलग मार्का की बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। थाना डाबा की पुलिस ने डाबा कालोनी निवासी संजीव कुमार, शिमलापुरी निवासी जसप्रीत सिंह और न्यू अमन नगर निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना डाबा की पुलिस ने बताया कि इलाके में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाहरी राज्यों से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करने का धंधा करते हैं। इस समय भी आरोपी डाबा स्थित माता तेज कौर सब सेंटर के सामने खाली प्लाट में शराब से भरी गाड़ी लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद वहां छापामारी की तो पुलिस को देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चेकिंग की तो उसमें विभिन्न राज्यों से इकट्ठा की हुई शराब की 210 पेटियां थी। पुलिस ने शराब की पेटियां और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें