फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदियों से नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। जेल में अचानक चेकिंग के दौरान तीन कैदियों के कब्जे से नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना डिविजन सात की पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट तरलोचन सिंह की शिकायत पर जगरांव के रामपुरा मोहल्ला निवासी कैदी हरजीत सिंह, एसबीएस नगर स्थि ढांडा नगर निवासी मंदीप कुमार और हरियाणा स्थित भवानी के तेलीवाड़ा चौक निवासी दीपक कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक जेल प्रशासन ने 31 मई को चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग दौरान आरोपियों के कब्जे से 24 ग्राम नशीला पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुदर्शन कुमार ने बताया कि आरोपियों प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ जाएगी कि उनके पास मोबाइल फोन और नशीला पाउडर कहां से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें