फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामला-चार साल की बच्ची से दुराचार का

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी कंडक्टर को जेल भेजा
विज्ञापन

संगरूर। धूरी में चार साल की बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी स्कूल बस कंडक्टर को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। धूरी के डीएसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी कंडक्टर कमल कुमार को चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे संगरूर जेल भेजने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि चार दिन के पुलिस रिमांड दौरान जहां आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, वहीं आरोपी ने बताया कि वह अश्लील फिल्में देखता था, जिस कारण उसने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। डीएसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट अदालत के समक्ष संबंधित विभाग की ओर से जल्द पेश की जाएगी और सभी सुबूत इकट्ठे कर लिए गए हैं। जल्द सभी सुबूत अदालत में पेश किए जाएंगे। जल्द ही इस मामले का चालान अदालत में पेश किया जाएगा। बाल अधिकार रक्षा आयोग पंजाब द्वारा तलब करने संबंधी उन्होंने कहा कि विभाग ने तीस मई को रिपोर्ट संबंधी तलब की थी। उन्होंने सारी रिपोर्ट आयोग के समक्ष रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें