फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से ला करते थे हेरोइन तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। एसटीएफ की टीम ने तस्करी करने के दो आरोपियों को पचास ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कैलाश चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपियों की पहचान न्यू कुंदनपुरी निवासी प्रेम वर्मा और सिविल लाइन स्थित न्यू कुंदनपुरी निवासी साहिल कुमार के तौर पर हुई है। थाना डिवीजन आठ में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी अलग अलग जगहों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करते हैं। दोनों पिछले काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें