फतेहगढ़ साहिब। थाना मूलेपुर के अधीन पड़ते गांव सराना में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना मूलेपुर के इंचार्ज भगवंत सिंह ने बताया कि जगमीत सिंह (30) निवासी गांव सराना प्राईवेट स्कूल की वैन चलाता था। जगमीत सिंह ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच के बाद धारा सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्मार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जगमीत शादीशुदा था और उसके एक लड़का, एक लड़की है।