फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करने आए थे कार चोरी, पुलिस को देख हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चोरी की कोशिश में छह नामजद
विज्ञापन

लुधियाना। कार चोरी करने आए आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। थाना डिविजन चार की पुलिस ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने आरोपी आकाशदीप सिंह, बाला, बॉक्सर, शीपा, संगरूर निवासी आकाश दीप और मलेरकोटला निवासी कलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि आरोपी कार चोरी करने के आदी है और किसी वारदात की फिराक में है। दोमोरिया पुल के पास तीन आरोपी कार में से उतर गए। आरोपियों ने कार चोरी करने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिम आरोपियों के पीछे भागे तो वह गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें