आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने दी जान
संगरूर। मूनक के नजदीकी गांव भुटाल खुर्द में एक महिला ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
गांव के सरपंच राज सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय कर्मजीत कौर ने अपने घर में छत के गार्डर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मजदूर परिवार के सिर पर दो लाख रुपये का कर्ज था। उसे उतारने में परिवार असमर्थ था। इसी कारण कर्मजीत कौर परेशान रहती थी। परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
फोटो:21एसजीआरपी01:कर्मजीत कौर की फाइल फोटो।