फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग नीतिश घई पर फिर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग नीतिश घई पर दो और केस दर्ज
विज्ञापन

अब तक कई मामले दर्ज हो चुके हैं आरोपी पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले ठग नीतिश घई पर एफआईआर दर्ज होने का सिलसिला जारी है। घई पर फिर दो और एफआईआर दर्ज हुई हैं। दोनों ही मामले थाना डिवीजन नंबर-7 में दर्ज हुए हैं।
पहला मामला गुरदासपुर के गांव पनियाड़ के रहने वाले विजय कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है। विजय ने पुलिस को बताया कि उसने विदेश जाने के लिए नीतिश से संपर्क किया था। उसने अपने समराला चौक ऑफिस बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने उससे शुरूआत में 30 हजार 500 रुपये ले लिए थे और कुछ दिनों बाद बुलाया। बाद में आरोपी उससे मिलना ही बंद कर गया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी धमकाने लगा। उसने शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। शिकायत की जांच एडीसीपी स्पेशल ब्रांच को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला गुरदासपुर के जिला नारंगपुर के दिलीप कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। दिलीप ने पुलिस को बताया कि आरोपी ठग नीतिश घई ने उसे अपने ऑफिस बुलाया। वहां उससे 30 हजार 500 रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने नातो उसे विदेश भेजा और ना ही पैसे वापस किए। पैसे मांगने पर आरोपी उसे धमकाता रहा। इसके बाद आरोपी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी नीतिश घई पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें