फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु के साथ पैदल जा रही महिला की लुटेरों ने छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू के साथ जा रही महिला की चेन लूटी
विज्ञापन

कैलाश नगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बहू के साथ पैदल ही अपने भतीजे को मिलने जा रही महिला की बाइक सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने सोने की चेन लूट ली। जब तक महिला कुछ कर पाती आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। महिला ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह उन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस को दिए गए बयान राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सत्या देवी (53) अपनी बहू के साथ अपने भतीजे से मिलने के लिए पैदल ही कैलाश नगर रोड स्थित प्रीत विहार कालोनी जा रहे थी। जब वह गगनदीप कालोनी के पास पहुंचे, तो पीछे से पल्सर बाइक पर दो युवक आए। युवकों ने उसकी पत्नी सत्या देवी के गले से सोने की चेन झपट ली। राजकुमार का कहना है कि चेन 3 तोले की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक सत्या देवी कुछ कर पाती आरोपी फरार हो गए। उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी काफी तेज थे और फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर कुमार ने बताया कि जहां वारदात हुई, वहां आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें