विदेश भेजने के नाम पर ठगी, केस
सुनाम (संगरूर)। विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ सिटी भरपूर सिंह ने बताया कि छाजली कोठे निवासी धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि सुनाम निवासी नरिंदर कुमार काला ने उसे मलयेशिया में वर्क परमिट के आधार पर भेजने के एवज में एक लाख ले लिए। वह जब मलयेशिया पहुंचा तो वहां के प्रशासन ने बताया कि उसका वर्क परमिट नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा लगा है। मलयेशिया प्रशासन ने एक हजार रिगट लेकर उसे वापस भारत भेज दिया। सुनाम पहुंचकर जब उसने इस संबंधी नरिंदर कुमार से बात की तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर नरिंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।