फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर व्यक्ति को किया घायल, मोटरसाइकिल लूट कर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी मांग रहे थे मोबाइल, नहीं दिया तो हथियार से पीटा
विज्ञापन

घायल अस्पताल में उपचाराधीन, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कूमकलां के गांव सूदावाला में बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक पर जा रहे व्यक्ति को रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उससे मोबाइल लूटने की कोशिश की। जब व्यक्ति ने एक युवक को काबू कर लिया तो आरोपी उसे हथियारों से घायल कर उसका बाइक लूटकर ले गए। घायल युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव भैरोमन्ना निवासी कमलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी फैक्टरी में काम करता है। आठ मार्च की रात को वह काम से छुट्टी कर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सूदावांला गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे मोबाइल लूटने की कोशिश की। जब उसने मोबाइल देने की बजाए एक युवक को काबू कर लिया तो दूसरे युवक ने तेजधार हथियार से उस पर वार करने शुरू कर दिए। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया और वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक लूटकर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास दो सीसीटीवी लगे थे। उनमें कुछ आया नहीं है। एक तो वारदात अंधेरे में की गई है। किसी सीसीटीवी में कुछ कैद नहीं हो सका है। आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें