फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सफाई कर रही महिला से दो झपटमारों ने छीनी सोने की चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सफाई कर रही महिला से छीनी सोने की चेन
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर) बाइक सवार दो लुटेरे घर के बाहर सफाई कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग इकट्ठा होते बाइक पर सवार लुटेरे भाग गए। वीरवार सुबह मोहल्ला पीलबाद में रहने वाली महिला अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान दो नौजवान लुटेरे बाइक पर आए और महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। पीड़िता अंकुर रानी के पति संजय जैन ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई और मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंच कर मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने अपनी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों लुटेरे साफ तौर पर महिला से चेन छीन कर भागते दिखाई दे रहे हैं। डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से झपटमारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें