फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नौजवान नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नौजवान नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरदासपुर। सिटी पुलिस गुरदासपुर ने दो आरोपियों को 133 नशीले कैप्सूल बरामद करके गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज रिपु तपन ने बताया कि सहायक पुलिस इंस्पेक्टर धर्म जीत पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पंडित मोहन लाल एसडी कालेज की तरफ दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को तब शक हुआ जब आरोपी नौजवानों ने हाथ में पकड़ा एक लिफाफा फेंकने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जांच करने पर संदीप कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी गुरदासपुर से 70 व बलविन्द्र कुमार पुत्र दलबीर सिंह निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद गुरदासपुर से 63 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें