फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने के लिएकी शादी, लेकिन पति ने नहीं बुलाया विदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश जाने को की शादी, पति को नहीं बुलाया
विज्ञापन

चार साल की जद्दोजहद के बाद दर्ज किया गया मामला
पत्नी, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। विदेश जाने के लिए शादी रचा कर पंद्रह लाख रुपये खर्च कर पत्नी को न्यूजीलैंड भेजा। न्यूजीलैंड पहुंचते ही पत्नी पति को भूल गई। चार साल की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पति की दर्द समझते उसकी न्यूजीलैंड में रहने वाली पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता मनप्रीत ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उनके रिश्तेदार स्वर्णजीत सिंह ने बठिंडा से के गांव कोठे गुरु का रहते थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ उसकी शादी कर उसे पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड भेज देंगे। न्यूजीलैंड जाकर उनकी बेटी उसे बुला लेगी। इस तरह उनके बीच हुई बातचीत के बाद लड़के वालों ने शादी से लेकर लड़की के न्यूजीलैंड भेजने के लिए 15 लाख तीस हजार रुपये खर्च किए। शादी के कुछ दिन बाद ही मनप्रीत सिंह की पत्नी रमनदीप कौर न्यूजीलैंड पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद जब मनप्रीत ने उसे बाहर बुलाने के लिए कागज भेजने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करते हे। आखिर मनप्रीत की पत्नी ने बात करनी बंद कर दी। जब भी वह सास ससुर के सात बात करता तो वह कह देते कि उनकी भी बात नहीं होती। इस मामले में 15 लाख गवाने के बाद विदेश न जाने पर मनप्रीत ने इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। नए एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने मनप्रीत की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर सिधवांबेट थाने में उसकी पत्नी रमनदीप कौर, स्वर्णजीत सिंह और सास मंजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें