सिंघपुरा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिंघपुरा पुुलिस टीम ने वीरवार शाम को एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर सिंघपुरा पुलिस ने गोरखूवाला के अंबीवाला निवासी नथलू राम पुत्र गोपाल सिंह के घर की तलाशी ली। घर से पांच हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सिंघपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।