फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस कमिश्नर का रिश्तेदार बता लोगों के साथ किया दुर्व्यहार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को पुलिस कमिश्नर का रिश्तेदार बता किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन

लोगों ने एएसआई पर भी लगाया बदसलूकी का आरोप
रास्ते में गाड़ी साइड को लेकर हुई थी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गाड़ी निकालने के लिए रास्ते को लेकर हुई कहासुनी के बाद माधोपुरी इलाके में एक युवक ने खुद को पुलिस कमिश्नर का रिश्तेदार बता कर लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं उसने पुलिस को फोन कर बुला लिया और पुलिस से भी धमकियां दिलाई। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस मुलाजिम वहां से खिसक गए। सूचना मिलते ही थाना दरेसी के एसएचओ वहां पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
माधोपुरी के रहने वाले मनीश कुमार ने बताया कि उनका स्कूल ट्रांसपोर्ट का काम है। निजी स्कूलों में उनकी पांच बसे लगी हैं। वह घाटी मोहल्ला से माधोपुरी अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी साइड से निकालने को लेकर एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। वह वहां से अपनी गाड़ी लेकर निकल गया। उक्त युवक उसका पीछा करते हुए आ गया और खुद को पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके का रिश्तेदार बताने लगा। दोनों में काफी देर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के पार्षद नवकार जैन के दफ्तर में सभी लोग इकट्ठा हुए कि समझौता करा दिया जाए। मनीष ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने थाना दरेसी से पुलिस मुलाजिमों को बता कर उन्हें जोर जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकियां दी गई। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। थाना दरेसी के एसएचओ सुरिंदर पाल ने बताया कि व्यक्ति ने खुद को पुलिस कमिश्नर का रिश्तेदार नहीं बताया है और न ही किसी मुलाजिम ने उन्हें धमकियां दी है। मामला बिगड़ा देख मुलाजिम ने सिर्फ इतना कहा है कि वह दोनों पक्ष थाने चले और अपने समझौता वहां कर ले। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें