फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना घर से लूटे डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को बंधक बना घर से लूटे डेढ़ लाख
विज्ञापन

जाते हुए लुटेरे महिला की चेन और टॉप्स भी ले गए साथ
आरोपियों का पता लगाने में जुटी है थाना डुगरी की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डुगरी के फेज 3 स्थित शहीद करनैल सिंह नगर में ठेकेदार के घर लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने पिस्तौल के बल पर परिवार को बंधक बना लिया। आरोपियों ने घर के अंदर करीब एक घंटे से ऊपर तांडव मचाए रखा। आरोपियों ने घर में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान लूट लिया। लुटेरे ठेकेदार की पत्नी की चेन और टॉपस भी उतार कर ले गए। लुटेरों के जाने के बाद परिवार ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शहीद करनैल सिंह नगर निवासी ठेकेदार ललन कुमार की पत्नी रामपति साहनी की शिकायत पर दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को वह अपने बच्चों के साथ पर ही थी। इसी दौरान लुटेरों गिरोह के दो सदस्य घर के अंदर घुस आए। उन्होंने पिस्तौल के बल उन्हें बंधक बना लिया। आरोपी उन्हें ड्राइंग रुम मे ंले गए। इसी दौरान रामपति का पति ठेकेदार ललन कुमार साहनी भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे भी अपनी पिस्तौल के निशाने पर लकर बंधक बना लिया। उसके बाद आरोपी पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोपियों ने रामपति को धमकी दी कि रुपये न मिले तो वह उसके पति की हत्या कर देंगे। इसके बाद रामपति ने घर पर पड़े ड़ेढ लाख रुपये दे दिए। जाते हुए आरोपी उसकी चेन और टॉप्स भी ले गए। लुटेरों के जाते ही रामपति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए है। फुटेज में आरोपियों के बारे में कुछ सुराग मिले है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें