फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज के मकैनिक ने बस में बैठी स्टूडेंट से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज के मैकेनिक ने बस में बैठी स्टूडेंट से की छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोहाली से लुधियाना आई एक स्टूडेंट युवती से बस के अंदर पंजाब रोडवेज के मैकेनिक ने छेड़छाड़ की। बस स्टैंड पर रुक कर लड़की ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। थाना डिवीजन नंबर-5 के अधीन चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मोहाली की रहने वाली है, और बीए की स्टूडेंट है। वह पनबस पर बैठ कर लुधियाना आ रही थी। आरोपी कुलदीप सिंह भी उसी बस में बैठा था। आरोपी उसकी साथ वाली सीट पर बैठ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उधर,चौकी इंचार्ज चांद मसीह का कहना है कि आरोपी पंजाब रोडवेज में मैकेनिक है। उस पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें