फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा का क्लर्क 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेेते सहकारी सभा का क्लर्क काबू
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने घूस के 15 हजार रुपये बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कोआपरेटिव संस्था में सेल्समैन रखने की इजाजत दिलवाने के बदले रिश्वत लेने वाले सहकारी सभा के क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी से रिश्वत के 15 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। इस मामले में पुलिस ने द जड़तोली कोआपरेटिव सोसायटी के प्रधान अमरीक सिंह की शिकायत पर क्लर्क परमिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारियों ने पुलिस के पास दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक अमरीक सहिं डेहलों में रहते है और वह द जड़तोली कोआपरेटिव सोसायटी के प्रधान भी है। उन्हें सोसायटी के लिए सेल्समैन नियुक्त करना था। इसके लिए प्रशासन की मंजूरी की जरूरत थी। आरोपी क्लर्क के साथ उनकी मुलाकात हुई तो उसने पचास हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे। उनकी 35 हजार रुपये में सेटिंग हो गई। बीस हजार रुपये आरोपी ने पहले ले लिए। बाकी बचे 15 हजार रुपये बुधवार को देने का समय तय हुआ था। इस दौरान अमरीक सिंह ने इसकी जानकारी विजिलेंस के अधिकारियों को दी। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें