फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर प्रवासी मजदूर से लूट ली एक्टिवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो लुटेरों ने जीटी रोड पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार दिखाकर लुटेरों ने फैक्टरी से घर जा रहे मजदूर से स्कूटी छीन ली। जब तक मजदूर कुछ कर पाता आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पर थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साहनेवाल के गांव कनेच निवासी पैदाई गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैदाई गुप्ता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर स्थित सोहनसिंह की दड़िया का रहने वाला है। यहां पर वह एक निजी साइकिल फैक्टरी में काम करता है। 31 मार्च की रात को वह फैक्टरी से काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में साहनेवाल के पास ही दो आरोपियों ने उसे रोक लिया तो हथियार दिखाकर स्कूटी छीन ली और फरार हो गए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि वारदात जीटी रोड के पास हुई है। वहां आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जहां कैमरा लगा है वहां कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें