चार ग्राम हेरोइन समेत आरोपी काबू
गुरदासपुुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने चार ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई जगदीश सिंह पुलिस पार्टी समेत बाईपास पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और पीछे भागने का प्रयास करने लगा। उसे पकड़कर जांच की गई तो चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरबचन सिंह उर्फ बाउ वासी पुरोवाल जट्टा के रुप में हुई है। उसको काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।