फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ शापिंग करने गई महिला से लूटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों लुटेरों ने महिला का पर्स लूटा
विज्ञापन

जवाहर नगर में वारदात, बेटी के साथ शापिंग करने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके जवाहर नगर कैंप में बाइक सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने बेटी के साथ शापिंग करने आई महिला का पर्स छीन लिया। महिला को शोर मचाने के बाद भी आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। महिला ने बाइक का नंबर नोट कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के अनुसार उसके पर्स में सात हजार रुपये की नकदी, घर की चाबी और अन्य सामान था। पुलिस अब रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
फिरोजपुर रोड स्थित होटल गुलमोहर के पीछे हरपाल नगर की रहने वाली सुमित गोयल ने बताया उसकी न्यू शिवपुरी में पेंट की दुकान है। राखी का त्यौहार होने के कारण उसकी पत्नी और बेटी एक्टिवा पर सवार होकर जवाहर नगर कैंप में शापिंग करने के लिए गई थी। दोनों बांबे क्लाथ हाउस के पास खड़ी थी। उस समय बाजार में भीड़ भी बहुत ज्यादा थी। इस दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक आए। एक युवक कोई नुकीली चीज दिखाकर उसकी पत्नी के हाथों से पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में 7 हजार रुपये, घर की चाबी और दस्तावेज थे। वारदात के बाद उसकी पत्नी ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा किया और बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की भी। आरोपी भागने में सफल रहे। पत्नी ने लुटेरों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। थाना डिवीजन नंबर-5 के अधीन चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज कुलवंत चंद ने बताया बाइक का नंबर पुलिस ने नोट कर लिया। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें